News

19-04-2026 15:21:19

रुड़की में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, समाज को एकजुट रहने का संदेश

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के तत्वाधान में रुड़की में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान समिति के उत्तराखंड प्रभारी विकास त्यागी ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और धर्म की रक्षा करने का संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य, साहस और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

वहीं समिति के महानगर अध्यक्ष मोहित त्यागी ने कहा कि भगवान श्री परशुराम का जीवन समाज को एकजुटता और संगठन की शक्ति का संदेश देता है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की अपील की।इस अवसर पर राहगीरों को शरबत वितरित किया गया।

इस अवसर पर विकास त्यागी, मोनू त्यागी, अनिरुद्ध त्यागी, मोहित त्यागी, प्रदीप त्यागी, गौरव त्यागी, नीतेश त्यागी, अंकुर त्यागी, हार्दिक त्यागी, आशुतोष कौशिक, सचिन त्यागी नावला, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies