दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गंगनहर में नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार साहनपुर नजीबाबाद हाल निवासी सलेमपुर दादुपुर बहादराबाद निवासी शादाब अपने साले इकबाल (लगभग 25 वर्ष) और एक अन्य दोस्त के साथ कलियर घूमने आया था। दोपहर के समय तीनों गंगनहर घाट पर नहाने चले गए । बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान इकबाल अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों और साथियों ने उसे पहली बार किसी तरह बाहर निकाल लिया। हालांकि कुछ देर बाद वह दोबारा नहर में नहाने के लिए कूद गया और इस बार तेज बहाव में बहकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी देर तक युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से डुबकर लापता हुए युवक की तलाश की जा रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies