News

18-04-2026 16:28:35

रोटरी क्लब सुविधाओं से नन्हे दीपकों को प्रज्वलित कर उनके जीवन को प्रकाशित करने का कार्य करता है : रीना नैथानी...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। रोटरी क्लब द्वारा आज गोपालपुर गाधारोणा के राजकीय जू हा स्कूल में नन्हे दीपक कार्यक्रम के अन्तर्गत स्कूल के 50बच्चो को आधुनिक सज्जा युक्त स्कूल बैग देकर बच्चों के अन्दर आत्मविश्वास की भावना भरकर प्रोत्साहित किया गया।


 इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्षा रोटे रीना नैथानी ने कहा कि हम सरकारी उपेक्षा का डंक छेल रहे सरकारी स्कूलों के बच्चों को आधुनिक सुविधाओं से सम्पन्न कर उन्हें आधुनिक एवं कम्प्यूटरी शिक्षा से ओत-प्रोत करना चाहते हैं जिसके लिए इस स्कूल को रोटरी ने कम्प्यूटर स्कूल बैग एवं अन्य आवश्यक सामग्री देकर अग्रणी भूमिका में लाने का कार्य किया है।


पूर्व सहायक गवर्नर रोटे सुभाष सरीन ने कहा यह स्कूल आज के पब्लिक स्कूलों को टक्कर देने में पीछे नहीं है इसे सभी प्रकार से रोटरी की ओर से सहयोग मिलेगा। नव नियुक्त अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल ने कहा रोटरी क्लब द्वारा वे सभी सुविधाएं स्कूल को दी जाएंगी जिससे इस स्कूल के बच्चे अपने को कम न समझें। पूर्व रोटरी अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080की इस वर्ष की थीम थी चलो गांव की ओर उस थीम के अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे रवि प्रकाश के मार्ग दर्शन में जहां स्कूली बच्चों को बैग दिए जा रहे हैं वहीं सदूर ग्रामीण इलाकों में बारिकियों को घातक विमारियो जैसे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीन  लगाकर जीवन सुरक्षित किया जा रहा है। पूर्व अध्यक्ष रोटे दिलीप प्रधान ने कहा रोटरी ऐसी संस्था है जो पोलियो, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के साथ ग्रामीण परिवेश को शहरी परिवेश में परिवर्तन करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में नीलम शर्मा, वीरेंद्र जैन, स्कूल प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, रोविन सिंह, अंजना , संयम आदि स्कूल स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies