News

15-04-2026 20:52:46

ऑपरेशन प्रहार 113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार.

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 113 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा) बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले भर में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कोतवाली कलियर पुलिस ने मेहवड़ कला और मोहम्मदपुर पांडा गांव में छापेमारी कर कार्रवाई की।कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित सैनी निवासी मेहवड़ कला और सतीश सैनी निवासी मोहम्मदपुर पांडा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से 113 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम में एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, रविंद्र बालियान और सुनील चौहान समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies