दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। चंद्रशेखर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अनिरुद्ध त्यागी ने हाईस्कूल परीक्षा में 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। अपनी शानदार सफलता के बाद अनिरुद्ध ने साफ कहा कि उनका लक्ष्य एनडीए के माध्यम से भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है।
अनिरुद्ध ने आईटी विषय में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए, जबकि एसएसटी और अंग्रेजी में 99-99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है और अन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरित हो रहे हैं।
अनिरुद्ध ने बताया कि यह सफलता नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने हर विषय को समान महत्व देते हुए निरंतर अभ्यास किया। अब उनका लक्ष्य इंटरमीडिएट में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल करना है।
उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य पूनम चंद्रा, प्रबंधक अभिषेक चंद्रा और समस्त शिक्षकों को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने अनिरुद्ध को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
चंद्रशेखर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर्स घोषित
रुड़की। विद्यालय के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है—
अनिरुद्ध त्यागी – 98.40%
परी सैनी – 93.40%
मोहम्मद अर्सलीन – 91.40%
शिवांशी सैनी – 91.40%
अपूर्वा – 90.6%
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies