News

15-04-2026 13:59:09

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगठन ने सौंपा ज्ञापन, मानदेय वृद्धि सहित कई मांगें उठाईं...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से मानदेय बढ़ाने, अनावश्यक कटौती बंद करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक प्रणाली से न जोड़ने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लंबे समय से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय बेहद कम है, जबकि कार्य का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न मदों में की जा रही कटौती से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ने के निर्णय को भी उन्होंने अव्यवहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ममता, अंजू पाल, कविता रानी, रजनी फराना, पूनम, राधा, रेखा, रीना, अखिलेश, बबली, पिंकी, रजनी, शिक्षा, शहनाज, शारदा, सरल, पूनम, सुषमा, शीतल, रीना, बबली, सविता, ममता शर्मा और वीणा सहित अनेक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies