News

15-04-2026 05:22:17

अंबेडकर जयंती पर बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें, विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान.

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को कॉपी, किताबें और पेन वितरित किए गए। इस दौरान बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


पिरान कलियर में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया जो सदैव प्रेरणादायक रहेगा।वहीं मौसम अली ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रगति बाबा साहब की विचारधारा के बिना संभव नहीं है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पालन करने का आह्वान किया।इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजनसभा आशीष यादव ने कहा कि बाबा साहब के बलिदान और उनके द्वारा रचित संविधान को हमेशा याद रखा जाएगा।कार्यक्रम में मौसम अली, राव धन्नू, आशीष यादव, महेंद्र, शुभम गिरी, रिहान, रईस, मोंटी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies