News

13-04-2026 12:57:21

कृष्णा नगर में विधायक वीरेंद्र कुमार जाति का भव्य स्वागत, समस्याओं के समाधान का भरोसा...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। कृष्णा नगर गली नंबर-20 में वर्षों बाद सड़क और जलभराव की समस्या दूर करने पर कॉलोनी वासियों ने मानव सेवा विकास समिति के बैनर तले झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार जाति का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समाजसेवी दीपक लाखवान का भी सम्मान किया गया।


कृष्णा नगर स्थित गली नंबर बीस मे आयोजित कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि इस गली में वर्षों से जलभराव की समस्या थी जिसके कारण लोगों का आवागमन बेहद मुश्किल था तमाम जनप्रतिनिधि यहां आए और कार्य नहीं करवा पाए। लेकिन वर्तमान विधायक के प्रयासों से इस सड़क का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था की मांग अभी भी क्षेत्रवासी कर रहे हैं। विधायक वीरेंद्र कुमार जाति ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की सरकार के विधायक, सांसद और दो-दो राज्यसभा सांसद होने के बावजूद कृष्णा नगर की समस्याओं की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि रुड़की नगर निगम क्षेत्र में भी भाजपा का ही मेयर होने के बावजूद स्थानीय समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के राज्यसभा सांसद अपनी निधि से प्रदेश और क्षेत्र के कार्यों के बजाय अन्य प्रदेशों में कार्य करवाने में लगे हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखकर समाधान कराया जाएगा।उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जो कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें भी जल्द पूरा कराया जाएगा और विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। समस्याओं के लिए आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले समाजसेवी दीपक लाखवान का भी क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। मौके पर प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मनोज राणा, अध्यक्ष विनय चौधरी, महासचिव आनंद चौधरी, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री जोगिन्दर चौधरी, सलाहकार विनोद कुमार, प्रवक्ता नितिन सैनी, कोषाध्यक्ष राजेश सैनी,महक सिंह सैनी, विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies