News

12-04-2026 21:58:44

काली नदी बैरियर पर अवैध खैर लकड़ी से भरी डीसीएम पकड़ी, चालक फरार

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। उप वन संरक्षक हरिद्वार एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी रुड़की के निर्देशों के क्रम में रविवार तड़के वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खैर लकड़ी से भरी एक डीसीएम को पकड़ लिया। हालांकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागने में सफल रहा।


जानकारी के अनुसार दिनांक 12-04-2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर काली नदी बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन संख्या UK08CB3164 की एक डीसीएम को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से गागालेड़ी की ओर लेकर फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया। आगे जाकर यूपी पुलिस की सहायता से गागालेड़ी से आगे डीसीएम को रोक लिया गया। वाहन रोकते ही चालक मौके से समीप के खेतों में भाग गया और पकड़ में नहीं आ सका।वन विभाग ने डीसीएम सहित उसमें लदी अवैध खैर प्रकाष्ठ को कब्जे में लेकर क्रेन की मदद से वाहन को वन परिसर रुड़की रेंज में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई में शामिल टीम में वन क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी,उप वन क्षेत्र अधिकारी सुभाष चंद, पवन कुमार,वन बीट अधिकारी योगेश कुमार,सुबोध, प्रदीप, हरीश, अश्वनी, अजय सहित अन्य कर्मचारी,वन विभाग ने अवैध कटान एवं तस्करी के खिलाफ अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies