News

12-04-2026 16:56:31

कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत 12 संदिग्ध ढोंगी बाबा गिरफ्तार..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर।धर्म की आड़ में लोगों की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।कलियर पुलिस ने दरगाह शरीफ क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 12 संदिग्ध भेषधारी बाबाओं को गिरफ्तार किया है।


कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर दरगाह परिसर और आसपास के सराय, रैन बसेरा व टीन शेड क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न राज्यों—उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से आए ऐसे व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो साधु-संतों का भेष धारण कर आमजन, खासकर महिलाओं और युवाओं को उनकी व्यक्तिगत व घरेलू समस्याओं के समाधान का झांसा देकर अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रहे थे।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि आस्था के नाम पर ठगी करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के साथ उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान, हेड कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुनील चौहान, कांस्टेबल प्रकाश मनराल और कांस्टेबल सुबोध पुरोहित शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies