दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। हरिद्वार विश्वविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित करने पहुंचे मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य तय करना चाहिए और उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
सोनू शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लगातार किसी लक्ष्य पर मेहनत करता है, तो उसे सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि प्रयास ही सफलता की कुंजी है और मनुष्य अपने जीवन में वह सब कुछ हासिल कर सकता है, जो वह सोचता है और जिसे वह अपना लक्ष्य बनाता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों से छात्राओं को नई दिशा और सीख मिलती है, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होगी। वहीं वाइस चेयरमैन नमन बंसल ने भी कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में वाइस चेयरमैन नमन बंसल एवं प्रबंध अध्यक्ष प्रोफेसर सत्येंद्र गुप्ता द्वारा सोनू शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies