दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
झबरेड़ा। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के कैंप कार्यालय पर युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र जाति ने नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा ही देश की राजनीति का भविष्य हैं। आने वाले समय में यही युवा नेता क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए कार्य करें और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाएं।
समारोह में झबरेड़ा विधानसभा अध्यक्ष दानिश मुखिया, नगर अध्यक्ष अनस अंसारी, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवकांत, ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम मलिक, रुड़की ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आशीष चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त संजय प्रधान मांडवली, विक्रांत प्रधान दहियाकी, नासिर प्रधान, मून कोटवाल, दानिश असगर, आलम, आकिब, आमिर, सिकंदर, मानसिंह, शिवम् चौधरी, हन्नी चौधरी, अमजद, रविंद्र धामा सहित अन्य कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies