दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। केएल डीएवी पोस्टग्रेजुएट कॉलेज, रुड़की में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को महाविद्यालय के एन.एस.एस. एवं बी.एड. विभाग द्वारा संयुक्त रूप से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं। कई छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे सामाजिक संदेशों को अपनी रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया, वहीं कुछ ने दुल्हा-दुल्हन और अन्य पारंपरिक विषयों को दर्शाया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षिया राव, द्वितीय स्थान आस्था एवं वैशाली ने प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान सोनाली व रिया कश्यप को मिला।निर्णायक मंडल में डॉ. पूजा अरोड़ा, डॉ. किरण भारती तथा डॉ. वंदिता श्रीवास्तव शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक संदेश दिए, जिनमें स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण प्रमुख रहे।कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पूजा अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies