News

11-04-2026 16:26:00

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में मंगलौर पुलिस की बड़ी सफलता, दो 5-5 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार

दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::


मंगलौर। मंगलौर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात में फरार चल रहे 5-5 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई धनराशि के साथ चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद किया है।

कोतवाली प्रभारी भगवान मेहर ने बताया कि चार अप्रैल को मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर तीन बदमाशों द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर एक आरोपी को लूटी गई संपत्ति सहित गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी फरार चल रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा दोनों फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के आदेश और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने रोहित उर्फ डोला पुत्र टिकेराम और माठू पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम नजरपुरा मंगलौर, को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने पूर्व में ट्यूबवेल से भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई नकदी के साथ चोरी किया गया तांबे का तार भी बरामद किया है। नियमानुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और कोतवाली मंगलौर में इनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल मोहन (540) और कांस्टेबल मनदीप (1052) शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies