
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। शहर में आज सामाजिक समरसता और शिक्षा के प्रतीक महान विभूतियों महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले एवं महाराजा सूरसेन सैनी की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाई, जिसका प्रभाव आज भी समाज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। उनके विचार आज की पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने समाज के लिए जो कार्य किए हैं हम उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने घाट को सुंदर बनाने के लिए ₹5 लाख की घोषणा और सोलनी पार्क के समीप बने द्वार का नाम महाराजा सूरसैन द्वार के नाम से रखें जाने की घोषणा की।
वहीं महाराजा सूरसेन सैनी के योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने समाज में साहस, त्याग और संगठन की भावना को मजबूत किया। उनकी जीवनगाथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

अतिथियों ने कहा कि इन महापुरुषों की प्रतिमाएं न केवल उनके आदर्शों की याद दिलाएंगी, बल्कि युवाओं को शिक्षा, समानता और सामाजिक एकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी करेंगी। अंत में सभी ने समाज में भाईचारे, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत मे रोमा सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह, रोमा सैनी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. राजेंद्र चौधरी, मुनीश सैनी, रोमा सैनी, आलोक सैनी, आदेश सैनी, शोसिंह सैनी, अनिल सैनी, अनुज सैनी, सुबोध सैनी, विपिन सैनी, आलोक सैनी, तेज प्रताप सैनी, सुभाष सैनी, संजय सैनी, अजय सैनी, विजय सैनी, केपी सैनी, मुकेश सैनी, पवन सैनी, राजेश सैनी, प्रवीण कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, नरेश सैनी, शिवराज सैनी, गौरव सैनी, रणबीर सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies