News

07-04-2026 17:41:29

तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए सचिन चौधरी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर सचिन चौधरी लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। उनकी जीत के बाद मालवीय चौक स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं, मिठाइयों और आतिशबाज़ी के बीच समर्थकों ने खुशी जाहिर की।

आठ हजार वोट प्राप्त कर विजय हासिल करने वाले जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए युवा पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव में जो साथी उनके सामने थे, अब सभी मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव समद ने कहा कि युवाओं की आवाज को मजबूती दी जाएगी और भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ युवा एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।मंगलौर विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए गुलिस्तान अहमद का भी कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर दीपक पंवार, राव बिलावर, सुभाष चौधरी, मनीष परमार, विशाल चौधरी, मनोज चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, दीपक चौधरी, अमन, रजत, नियामुल हक, कादिर राणा, अरशद, समीर, मनव्वर, मुनीर अकबरपुर, रिहान, शहरुबान, आजाद राणा, फारुख, शाहनजर, राकिब, राशिद, नईम राणा, नदीम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies