दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की।जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सैनी के सिविल लाइंस स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रति आजीवन समर्पित रहे और विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणविजय सैनी का पगड़ी पहनाकर एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रणविजय सैनी का संघर्षपूर्ण और समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार एवं महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सम्मान देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करेंगे।
पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पिछले तीन वर्षों से शहर की लाइफ लाइन सोलानी नदी पर पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं से त्रस्त जनता आगामी चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रणविजय सैनी ने की, जबकि संचालन महानगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने किया।बैठक में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष सैनी, गोपाल नारसन, वीरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री मेलाराम प्रजापति, प्रमोद भटनागर, जितेन्द्र सैनी, पूर्व पार्षद सुशील यादव, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, कमलेश कुमार, युवा नेता सचिन सोनकर, प्रवक्ता उम्मेद गाजी, मो. कुर्बान, मो. सरफराज, भूपेन्द्र दीवान, हरीश परमार, विशाल शर्मा, अनुज गोस्वामी, मुकुल ठाकुर, ब्रजपाल प्रधान, शुभम शर्मा, गोविंद राणा सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies