दैनिक रुड़की (फिरोज खान)::
मंगलौर। गुरु ज्ञान सागर स्कूल में 8 वां वार्षिक समारोह 'संकृति संगम' बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मंगलौर के इस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नारसन ब्लॉक के उप खंड शिक्षा अधिकारी मेहराज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें उनकी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। 
उप खंड शिक्षा अधिकारी मेहराज आलम ने कहा, मंगलौर अब शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है, और गुरु ज्ञान सागर स्कूल क्षेत्र के लोगों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस स्कूल की पहल से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। स्कूल की प्रधानाचार्या सारिका जैन ने बताया, हमारा स्कूल पिछले 8 वर्षों से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। हम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्कूल की इस पहल की सराहना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies