
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। ग्रीनवे मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में ओरिएंटेशन (अभिविन्यास कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य माला चौहान एवं मुख्य अतिथि मोहन तिवारी पेरेंटिंग स्किल्स एक्सपर्ट,( पालन पोषण विशेषज्ञ) के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती को वंदन करते हुए कार्यक्रम को आगे विस्तार पूर्वक बढ़ाया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विद्यालय के शिक्षक वर्ग ने भी विद्यार्थियों के साथ एक सेतु का निर्माण करते हुए एक उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यालय का यह ओरिएंटेशन कार्यक्रम विशेष तौर पर पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था।
सत्र के प्रारंभ में अभिविन्यास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या माला चौहान ने अभिभावकों को विद्यालय की नीतियों, शैक्षणिक ढांचे, पाठ्येतर गतिविधियों और सुरक्षा उपायों से परिचित कराते हुए। उन्होंने बताया कि यह सत्र अभिभावकों और शिक्षकों के बीच एक मजबूत साझेदारी बनाने में मदद करेगा। जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, साथ ही उन्होंने संस्था के नियमों से अवगत कराते हुए अभिभावकों को विद्यालय की अनुशासन प्रणाली से अवगत कराया।
जिसमें विद्यालय की पहली प्राथमिकता है विद्यालय का अनुशासन, साथ ही विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास के लिए उन्हें एक स्तरीय शिक्षा प्रदान करना जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को सृजनात्मक और सामाजिक तौर पर भी विद्यालय द्वारा एक मजबूत आधारशिला प्रदान की जा सके। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण विगत वर्षों से चला आ रहा विद्यालय का उत्कृष्ट एवं सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम एवं प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास है।
इस कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने नए आगंतुकों के उज्जवल भविष्य और उनके सीखने की यात्रा के लिए सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय की समन्वयिका मुक्ता जैन, निकिता, मेघा सिंघल एवं शिक्षिकाओं में सोनिया भाटिया, सुप्रिया नेहा कालरा, पल्लवी कुकरेती, मेघा शर्मा, मनिंदर, विशाखा वैष्णवी, ममता वर्मा, प्रीति तनेजा, हर्षिता, सीमा बिष्ट आदि समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies