दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों एवं बीस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी सूची के अनुसार कई थानों और चौकियों में प्रभार बदले गए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल बनी हुई है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार—
इंस्पेक्टर मनोहर भण्डारी – प्रभारी निरीक्षक श्यामपुर से प्रभारी निरीक्षक रानीपुर
इंस्पेक्टर आशुतोष राणा – प्रभारी निरीक्षक रानीपुर से पुलिस कार्यालय
एसआई अजय शाह – पुलिस कार्यालय से एसओ सिडकुल
एसआई नितेश शर्मा – एसओ सिडकुल से एसओ श्यामपुर
एसआई नवीन सिंह – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला कोतवाली नगर
एसआई चरण सिंह – चौकी प्रभारी रोड़ीबेलवाला से चौकी प्रभारी गैस प्लांट कोतवाली रानीपुर
एसआई विकास रावत – चौकी प्रभारी गैस प्लांट से एसएसआई कोतवाली सिडकुल
एसआई प्रवीण बिष्ट – मंगलौर से चौकी प्रभारी कस्बा बाजार बहादराबाद
एसआई अमित नौटियाल – चौकी प्रभारी बाजार बहादराबाद से पुलिस लाइन
एसआई विक्रम बिष्ट – थाना पथरी से चौकी प्रभारी सप्तऋषि कोतवाली नगर
एसआई बलवीर डोभाल – चौकी प्रभारी सप्तऋषि से पुलिस लाइन
एसआई संतोष सेमवाल – थाना पथरी से चौकी प्रभारी चंडी घाट कोतवाली श्यामपुर
एसआई नवीन चौहान – चौकी प्रभारी चंडी घाट श्यामपुर से थाना पथरी
एसआई ब्रह्मदत्त बिजलवान – चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर से पुलिस लाइन
एसआई आशीष नेगी – चौकी प्रभारी मायापुर से चौकी प्रभारी मंडावर कोतवाली भगवानपुर
एसआई विनय मोहन – चौकी प्रभारी मंडावर से पुलिस लाइन
एसआई नितिन बिष्ट – पुलिस कार्यालय से चौकी प्रभारी कस्बा चौकी मंगलौर कोतवाली मंगलौर
एसआई देवेंद्र चौहान – चौकी प्रभारी अमानतगढ़ थाना बुग्गावाला से पुलिस लाइन
एसआई मनोज कुमार – थाना बुग्गावाला से चौकी प्रभारी अमानतगढ़ बुग्गावाला
एसआई नवीन नेगी – गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर से चौकी प्रभारी खड़खड़ी कोतवाली नगर
एसआई सूरत शर्मा – कोतवाली लक्सर से चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर कोतवाली खानपुर
एसआई बालम सिंह – कोतवाली रुड़की से चौकी प्रभारी तेजपुर कोतवाली भगवानपुर
बताया जा रहा है कि प्रशासनिक कसावट एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies