
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा 'रीसेंट एडवांसेज इन कंप्यूटेशनल साइंसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। दो दिवसीय संगोष्ठी में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों ने भाग लिया।

कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान संकाय को इस पहल के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, तकनीकी कौशल और उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के युग में शोध और तकनीकी शिक्षा का समन्वय ही भविष्य की नींव है। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रख्यात वैज्ञानिकों ने शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया।
डॉ. संजीव कुमार जोशी (सीनियर साइंटिस्ट, DRDO हल्द्वानी एवं पूर्व डिप्टी CEO, ब्रह्मोस एयरोस्पेस) ने रक्षा तकनीक और एयरोस्पेस क्षेत्र के अपने अनुभव साझा किए। डॉ. एल.एन. ठकुराल (वैज्ञानिक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी, रुड़की) ने जल विज्ञान और डेटा विश्लेषण के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. एम.जी.एच. जैदी (प्रोफेसर, जीबी पंत यूनिवर्सिटी) ने कृषि और तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी दी।
कंप्यूटर ज्ञान शोध के लिए अनिवार्य
विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता और कार्यक्रम समन्वयक प्रो. विकास गुप्ता ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षा ने आधुनिक शोध कार्यों को अत्यंत सरल और सटीक बना दिया है। उन्होंने कंप्यूटर ज्ञान को शोधार्थियों के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रविंद्र कुमार विश्वकर्मा का विशेष सहयोग रहा, जबकि मंच संचालन प्रियंका द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रो. अवधेश कुमार कौशल, प्रो. संदीप कुमार तिवारी, डॉ. सोनिया सिंह, डॉ. वाणी शर्मा, डॉ. सुप्रिया दुबे सहित वरुण, लवली, दीक्षा, अरुण त्यागी, पंकज, नवनीत, गायत्री, अभिषेक, विष्णु, दीपांशु और सचिन सैनी जैसे कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies