
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। साकेत स्थित हर मिलाप धर्मशाला में श्री राधा माधव सेवा मंडल द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा उपस्थित रहे। जिनका मंडल के सदस्यों ने विशाल पुष्पमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पर्व पत्रिका का विमोचन भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई दिग्गज मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने रुड़की के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि सालियर के समीप एक अत्याधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा। दिल्ली रोड पर 'साइंस सिटी' की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र में आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है। जिसमें क्वांटम फिजिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विशेष फोकस होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार रुड़की के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साइंस सिटी और आईटी पार्क जैसे प्रोजेक्ट्स यहाँ के युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

इसी के साथ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज सेवा के साथ-साथ देश सेवा भी अनिवार्य है, तभी राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। वहीं मंडल की महिला सदस्यों ने समाजसेवी मनीषा बत्रा का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंडल के संयोजक उमेश कोहली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी मनीषा बत्रा, मंडल के संयोजक उमेश कोहली, मंडल अध्यक्ष एचएम कपूर, सचिव सतीश कालरा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, प्रवीण सिंधू, अरविंद गौतम, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, पंकज नंदा, पूजा नंदा, जगदीश सेतिया,
सतपाल अरोड़ा, अमित गुलाटी, राजेन्द्र पाहुजा , दर्शन खट्टर, अनिल नारनौली , अनिल चौधरी ,योगेश मेंहदीरत्ता प्रदीप वधावन, मृतुन्जय श्रीवास्तव, करण चांदना, अमित सरीन, रमन अरोड़ा, अश्वनी हांडा, मनीष जैसिंह, अमित गोयल, जगन दुआ, मयंक भाटिया,आशीष लूथरा , ललित शर्मा, आशीष सूरी, हरीश खट्टर ,मनीष मदान ,राकेश भूटानी , विपिन तनेजा ,श्याम गुलाटी उदयभान कालरा, रोहन पब्रेजा , विजय अरोड़ा व महिला मंडल से रेनू सेतिया, मीनाक्षी कोहली, संगीता भूटानी, मोनिका अरोड़ा, प्रीति गुलाटी, पायल अरोड़ा, सीमा हांडा, रोजी मलिक, शालू पाहुजा, नीलम भूटानी, दीपिका चांदना,मेघा जय सिंह , मोनिका अरोड़ा , दीप्ति मेहंदीरत्ता, विजय अरोड़ा आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies