News

02-04-2026 18:45:47

रोडवेज क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए—गंदगी पर कैंटीन संचालक के खिलाफ संस्तुति

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की।शहर के रोडवेज परिसर के समीप बुधवार को प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आसपास स्थित दुकानों पर औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान एक कैंटीन में अत्यधिक गंदगी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एडीएम को भेजी है। अधिकारियों ने साफ-सफाई और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि इससे पहले परिवहन विभाग की टीम ने भी रोडवेज क्षेत्र में छापेमारी करते हुए ट्रेवल्स कारोबारियों के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच की थी। लगातार दो विभागों की कार्रवाई से व्यापारियों में खासी हलचल देखी गई।

रोडवेज क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग विभागों की सख्ती शहर में चर्चा का विषय बनी रही। अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies