
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। शहर में मोबाइल झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज गुरुवार को दो जागरूक युवकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो मोबाईल झपटमार युवकों को दबोच लिया।

रुड़की रोडवेज परिसर के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जा रहे एक युवक का मोबाइल छीना और तेजी से फरार होने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे दो अन्य बाइक सवार युवकों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
टक्कर के बाद पकड़े गए आरोपी
बदमाशों ने पकड़े जाने के डर से बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन बोट क्लब के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक अन्य बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक घायल हो गया। पीछा कर रहे युवकों ने शोर मचाकर मौके पर भीड़ जमा कर ली और दोनों आरोपियों को घेर लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जबकि दोनों आरोपितों को पुलिस कोतवाली ले आई। वहीं एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया की पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies