News

02-04-2026 12:34:54

कलियर में बीडीएस टीम का सघन चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वॉड के साथ जांच..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर बीडीएस टीम ने दरगाह क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न स्थानों पर रेंडम जांच की।


पिरान कलियर में गुरुवार को बीडीएस टीम प्रभारी ललित मोहन के नेतृत्व में दरगाह परिसर, मुसाफिर खाना, दरगाह कार्यालय, साबरी गेस्ट हाउस और रैन बसेरा सहित कई जगहों की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड में शामिल डॉग ‘रोजर’ ने संदिग्ध वस्तुओं की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम ने सुरक्षा के मद्देनज़र क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और उनके सामान की भी जांच की।टीम प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि आगामी दिनों में बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए दरगाह क्षेत्र मे रेंडम चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। इस दौरान टीम में नरेंद्र चंद, मंजीत सिंह, दिनेश सिंह, पृथ्वी राज सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies