News

01-04-2026 15:08:52

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रुड़की में भव्य स्वागत-कार्यकर्ताओं में उत्साह... प्रदेश सरकार जनहित में कर रही सराहनीय कार्य: मदन कौशिक


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। हरिद्वार विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सम्मान में रुड़की के जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।


कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रही हैं और प्रदेश हित में लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करें।


कार्यक्रम के आयोजक और फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन चैरब जैन ने कैबिनेट मंत्री का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर चेरब जैन ने कहा कि मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन और सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए निरंतर सक्रिय है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में चौधरी धीर सिंह रोड, सुशील त्यागी, दीपक पांडे, गौरव शर्मा, आकाश गौतम, चिराग शर्मा, अनुज जैन उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies