दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने कांवड़ पटरी स्थित मेहवड़ पुल के पास गंगनहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद राहगीरों की सतर्कता और बहादुरी से महिला की जान बचा ली गई।

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने तीन बच्चों के साथ कांवड़ पटरी पर पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने अपने बच्चों को गंगनहर घाट पर बैठाया और अचानक खुद गंगनहर में छलांग लगा दी ।पानी के तेज बहाव के कारण महिला बहने लगी, जिसे देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।महिला को डूबता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बिना देर किए गंगनहर में छलांग लगा दी।
कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली मदद से महिला की जान बच गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता नही लग पाया है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies