दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर।नई गंगनहर पर बने स्टील गार्डर पुल के सामने लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क की आखिरकार मरम्मत शुरू हो गई है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि जगह-जगह से सरिए बाहर निकल आए थे।जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और हादसों का खतरा बना हुआ था।

इस समस्या को लेकर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने संबंधित विभाग को पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की थी। वहीं समाजसेवी इसरार शरीफ ने भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।लगातार किए गए प्रयासों का नतीजा यह रहा कि सम्बंधित विभाग सक्रिय हुआ।
और मंगलवार को जेई के नेतृत्व में विभागीय टीम मैटेरियल से भरे ट्रक के साथ मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। मरम्मत कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। मौसम अली और इसरार शरीफ ने कार्य शुरू कराने पर विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। उनका कहना है कि यह कदम स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में अहम साबित होगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies