
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक युवक का शव विकासनगर डाकपत्थर के जंगल में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 मार्च 2026 को युवक के साजीक पुत्र अकरम निवासी सफरपुर का शव बीते रोज देहरादून के समीप एक पेड़ से लटका मिला था। मामले की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे थे और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव लेकर आए थे। वहीं मृतक युवक के परिजनों के अनुसार 29 मार्च को एक व्यक्ति का फोन आया था और अपनी पुत्री के साथ उक्त मृतक के फोटो होने की बात कही थी।वहीं परिजनों के अनुसार कुछ युवकों ने भी मृतक युवक को युवती से दूर होने की बात कही थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
परिजनों का आरोप है कि इसके बाद युवक से उनका संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन 30 मार्च को देहरादून पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। उन्होंने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है। परिजनों के अनुसार युवक के शरीर पर चोट के निशान भी थे।परिजनों ने संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली गंगनहर में तहरीर दी है।
वहीं गंगनहर कोतवाली के को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की परिजनों ने मांग की है।एसएसआई दीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ये मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies