
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय ब्राह्मण सभा की बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर अहम निर्णय लिया गया। सभा ने सर्वसम्मति से शगुन शर्मा को आगामी 26 अप्रैल को निकलने वाली परशुराम शोभायात्रा का संयोजक नियुक्त किया है।

शिवपुरम स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की। बैठक में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल को शोभायात्रा पूरे धार्मिक उत्साह और भव्यता के साथ निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां और बैंड शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ अलग-अलग बैठकें कर व्यापक रूपरेखा तैयार की जाएगी।गौरतलब है कि पिछले लगातार नौ वर्षों से सौरभ भूषण शोभायात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इस बार संगठन ने परिवर्तन करते हुए शगुन शर्मा को यह दायित्व सौंपा है।बैठक में बिट्टू शर्मा, अनिल शर्मा, सुधांशु वत्स, अनूप शांडिल्य, अंकित शर्मा, सम्राट सुधा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies