News

31-03-2026 19:11:24

कैबिनेट मंत्री बनते ही प्रदीप बत्रा का बड़ा तोहफा: रुड़की में बनेगा अंतर्राज्यीय बस अड्डा और साइंस सिटी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।विधायक प्रदीप बत्रा ने कैबिनेट मंत्री बनते ही रुड़की शहर को सौगात देने का काम शुरू कर दिया है। अभी उन्हें मंत्री बने हुए सप्ताह भर ही हुआ है कि उन्होंने रुड़की शहर को एक अंतर्राज्यीय बस अड्डा देने की घोषणा की है। जो हरियाणा, दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के खटीमा शहर को जोड़ने का काम करेगा। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में आज नगर निगम में हुई बोर्ड बैठक में पहुंचे विवेक चौधरी ने कहा कि नगर निगम बोर्ड बैठक में मंत्री जी की ओर से तीन प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें फायर स्टेशन के लिए जगह, अंतर्राज्यीय बस अड्डा के लिए जगह व साइंस सिटी के लिए जगह उपलब्ध कराना था। बोर्ड बैठक में सभी तीनों प्रस्ताव को सर्व समिति से पास कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि विवेक चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार में रुड़की विधानसभा को सीधा प्रतिनिधित्व मिलना यहां के शहरवासियों को बेहद गौरवान्वित करने वाला है।

इस अंतर्राज्यीय बस अड्डा से दिल्ली के लिए सीधा सफर, हरियाणा -पंजाब के लिए सीधा सफर, उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद व खटीमा के लिए सीधा सफर, दिल्ली -राजस्थान के लिए सीधा सफर अब आसान होने जा रहा है। वहीं मंगलौर रोड पर निगम की जमीन में बनने जा रही "साइंस सिटी" में इंजीनियरिंग के छात्रों को रचनात्मक गतिविधियों को करने में सुविधा मिलेगी और वह ओर ज्यादा रचनात्मक गतिविधियों में पारंगत हो सकेंगे। वहीं महापौर अनीता अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रुड़की के लिए बड़ी सौगात है। इसके लिए पूरा बोर्ड कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त करता है ।

वहीं बोर्ड बैठक में लंबे समय बाद पहुंचे पूर्व पार्षद विवेक चौधरी को देखकर उनके सहयोगी पार्षदों ने खुशी व्यक्त की, वही पहली बार पार्षद के रूप में निगम पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने भी विवेक चौधरी के व्यक्तित्व की प्रशंसा की

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies