News

31-03-2026 18:01:49

मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक-लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार से ठोस निर्णय की उठी आवाज...

दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::


रुड़की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की एक बैठक आयोजित कर उनकी विभिन्न लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से मानदेय बढ़ाने, कार्य का समय निर्धारित करने और कार्यभार कम करने की मांग उठाई गई।

रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष ममता पुरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मानदेय वृद्धि को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकत्रियों से प्रतिदिन 12 से 13 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें उसके अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा। कई बार शासन स्तर तक ज्ञापन और आंदोलन के माध्यम से मांगें रखी गईं, किंतु अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

बैठक में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कार्यकत्रियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और राज्य सरकार द्वारा उनकी अनदेखी किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

बैठक में नारसन ब्लॉक अध्यक्ष अनुज पाल, प्रतिमा, कविता, राधा, बालेश, नीलम, मनीषा, सविता, बबली, शहनाज, शर्मिष्ठा, रेखा दाबसे, रजनी, शीतल, रीना, पपलेश, पिंकी, अनीता, ममता शर्मा, अलका, सुमन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies