News

30-03-2026 20:02:40

दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान 24 के किए चालान-औचक निरीक्षण में कर्मचारी अवैध वसूली करते पकड़ा...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। नायब तहसीलदार मो. यूसुफ के नेतृत्व में टीम ने दरगाह परिसर में फैले अस्थायी अतिक्रमण हटवाए।इस दौरान 24 अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए और उनसे कुल 11,750 रुपये का जुर्माना वसूल किया। इस कार्रवाई में दरगाह कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। नायब तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि दरगाह क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान औचक निरीक्षण में एक दरगाह कर्मचारी को जायरीनों से अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। इस घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के अनुसार, ईद के बाद बढ़ी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ बाहरी लोग फर्जी खादिम बनकर सक्रिय हो जाते हैं और श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करते हैं।नायब तहसीलदार मो. यूसुफ ने बताया कि पकड़े गए कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दरगाह परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर सुपरवाइजर राव शारिक, इंतखाब आलम, लेखाकार सद्दाम, अफजाल अहमद, हारून सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies