News

30-03-2026 16:54:09

मदरहुड विश्वविद्यालय में 'महिला सशक्तिकरण' पर ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान का आयोजन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। मदरहुड विश्वविद्यालय के महिला एवं लैंगिक विकास प्रकोष्ठ समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण शिक्षा से नेतृत्व तक” विषय पर एक प्रभावशाली ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. नरेंद्र शर्मा ने शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में नेतृत्व के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।


कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. अरुणा आंचल (डीन, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, हरियाणा) ने अपने संबोधन में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाना और नेतृत्व की कमान संभालना है। उन्होंने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने और आगे बढ़ने का संदेश दिया, जिसे उपस्थित महिलाओं और छात्राओं ने बेहद सराहा।

समिति की अध्यक्ष प्रो. डॉ. बबीता सिंह ने सफल आयोजन सुनिश्चित किया और महिलाओं को समान अवसर देने की वकालत की। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. वाणी शर्मा ने किया, जबकि प्रो. (डॉ.) सीमा तोमर ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सोनिया सिंह और सुश्री रेनू तोमर का विशेष सहयोग रहा। अंत में एक इंटरैक्टिव सत्र हुआ, जिसमें छात्राओं ने मुख्य वक्ता से सीधा संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने कार्यक्रम को उद्देश्यपूर्ण बनाया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies