News

30-03-2026 16:41:49

शाहरुख खान को गंगनहर पुलिस ने किया गिरफ्तार...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के नेतृत्व में वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा गठित पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी शाहरुख खान को भारतनगर, रुड़की से गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी शाहरुख खान पुत्र असलम, निवासी भारतनगर, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष है। उसके विरुद्ध वाद संख्या 858/2025, धारा 380 एवं 411 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल अलियास अली एवं कांस्टेबल रणवीर सिंह, कोतवाली गंगनहर शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies