News

30-03-2026 11:22:57

एसएसपी हरिद्वार ने किए निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले-कमल मोहन भंडारी कलियर कोतवाली प्रभारी नियुक्त...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से जनपद में तैनात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है—

निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को हाई कोर्ट सेल से कोतवाली कलियर भेजा गया है।

उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को थानाध्यक्ष कोतवाली कलियर से थानाध्यक्ष पथरी नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल को थानाध्यक्ष पथरी से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

उपनिरीक्षक यशवीर को एसएसआई पथरी से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर लक्सर बनाया गया है।

उपनिरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies