
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। टैक्स बार एसोसिएशन रुड़की का शनिवार को चुनाव हुआ। जिसमें महेश मिश्रा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने गए। जबकि संजीव शर्मा को महाचिव चुना गया।
टैक्स बार एसोसिएशन रुड़की का चुनाव शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। चुनाव आयुक्त अजय कुमार की देखरेख में चुनाव की सभी प्रक्रिया हुई। चुनाव आयुक्त ने बताया कि चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें महेश मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया।
संजीव शर्मा महासचिव, संजीव कुमार व दिनेश सैनी उपाध्यक्ष, वैभव गुप्ता, अरशद खान व अमन सिंघल सचिव, रितिक जय सिंह कार्यालय सचिव, शुभम गोयल कोषाध्यक्ष, आलोक शर्मा ऑडिटर, कार्यकारिणी सदस्य मंयक शर्मा व सुनील बजाज को चुना गया है।
एक्जुक्यूटिव मेंबर अमित त्यागी, पैटर्न सदस्य सतपाल व ज्योति राज को चुना गया है। इस मौके पर करनेश शर्मा, शुभम जिंदल, शोभित वर्मा, आलोक शर्मा, अनुराग राठी, अजय गुलाटी, पंकज वर्मा व कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने महेश मिश्रा को किया सम्मानित
रुड़की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने प्रेस क्लब पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान टैक्स बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश मिश्रा को सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रेस क्लब रुड़की में भी क्लब के सदस्यों ने उन्हें पटका पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मान किया।
-------------
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies