
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
हरिद्वार। जनपद में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई कोतवाली और थानों में प्रभारी स्तर पर बदलाव करते हुए नई तैनातियां की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक रितेश शाह को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर भेजा गया है, जबकि निरीक्षक कुंदन राणा को कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली ज्वालापुर तैनात किया गया है। वहीं निरीक्षक विजय सिंह को कोतवाली बहादराबाद से थानाध्यक्ष झबरेडा बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक अमरजीत को कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद भेजा गया है। उपनिरीक्षक सुखपाल मान को पुलिस लाइन से एसएसआई मंगलौर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को थाना बुग्गावाला से कोतवाली मंगलौर की जिम्मेदारी दी गई है।

उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज गैरोला को एसएसआई मंगलौर से एसएसआई बहादराबाद तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक अजय शाह को थानाध्यक्ष झबरेडा से पुलिस कार्यालय तथा उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट को एसएसआई बहादराबाद से पुलिस कार्यालय संबद्ध किया गया है।एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी इस तबादला सूची को प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies