
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज के पास स्थित एक होटल में अश्लील हरकतें करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि रोडवेज के समीप एक होटल में दो महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पांचों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पांचों को कोतवाली ले आई, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सार्वजनिक शालीनता भंग करने के मामले में पांचों का चालान कर दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies