News

28-03-2026 17:47:37

हौसलों से मिलती है सफलता की उड़ान: श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल का 44वां वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। अशोक नगर स्थित एस.एन.डी. काला पब्लिक हाई स्कूल (श्रीमती नीमा देवी काला पब्लिक स्कूल) में आज वार्षिक परीक्षा परिणाम बेहद उत्साह और हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। विद्यालय के 44वें वार्षिक परिणाम के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


लक्ष्य और परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र

कार्यक्रम के दौरान स्कूल कोर्डिनेटर मिसेज गार्गी काला ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में प्रयत्न करें, तो सफलता प्राप्त करना अत्यंत सरल हो जाता है।

स्कूल के संस्थापक व प्रबन्धक हर्ष प्रकाश काला ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सपने उनके साकार होते हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर सहयोग के कारण ही विद्यालय आज सफलता के इस मुकाम पर है। उन्होंने बच्चों को अपना हौसला मजबूत बनाए रखने की सीख दी।

प्रधानाचार्या कुसुम काला ने उन बच्चों का उत्साहवर्धन किया जो इस बार पोजीशन प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि हार तब नहीं होती जब हम गिरते हैं, बल्कि हार तब होती है जब हम हार मान लेते हैं।

उन्होंने जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करने पर जोर देते हुए कहा कि पथ के कांटे ही हमें मंजिल की अहमियत समझाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कार, नैतिक शिक्षा और बड़ों के सम्मान को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी, जिसे उन्होंने सफलता की असली कुंजी बताया। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies