News

28-03-2026 17:23:51

पनियाला रोड की जलभराव समस्या को लेकर मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन, विधानसभा क्षेत्र में शामिल करने की भी उठी मांग...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। पनियाला रोड निवासी लोगों ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री का स्वागत करते हुए वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद संजीव तोमर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि पनियाला रोड पर जलभराव की समस्या माननीय मुख्यमंत्री की घोषणाओं में भी शामिल है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो पाया है। क्षेत्र की लगभग 50 हजार आबादी इस समस्या से प्रभावित है और बरसात के समय हालात बाढ़ जैसे हो जाते हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि सिंचाई विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर भेजा जा चुका है, लेकिन मामला प्रशासन और शासन स्तर पर लंबित है। क्षेत्रवासियों ने मंत्री से वर्षों पुरानी इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।

इसके साथ ही लोगों ने मांग की कि वर्तमान में उनका क्षेत्र कलियर और झबरेड़ा विधानसभा के अंतर्गत आता है, जिसे बदलकर रुड़की विधानसभा क्षेत्र में शामिल कराया जाए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दोनों मामलों में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर मनोज धीमान,महिमानंद,राजेंद्र शर्मा,सोहन चंद,श्रीपाल मलिक,ओमपाल सिंह,जीडी आर्य, एमएन घनशाला आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies