
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। भारतीय एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सोनी फाउंडेशन परिसर में शुक्रवार को ‘वार्षिक उत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित सैन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम), अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) एवं युद्ध सेवा पदक (वाईएसएम) से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल गौतम बनर्जी रहे। उनके साथ अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) व विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित ब्रिगेडियर के.पी. सिंह (कमांडेंट, बीईजी सेंटर रुड़की) तथा मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त विद्यालय अध्यक्ष ब्रिगेडियर के.के. तलवार, हेमंत अरोड़ा, कर्नल समीर मानसिंह, विद्यालय निदेशिका शांति दुबे भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या रमनीत स्वरूप ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर भावपूर्ण स्वागत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की और अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल गौतम बनर्जी द्वारा हंस सभागार का उद्घाटन किया गया। वहीं मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी ने एनसीसी कैडेट, खेल प्रमुख छात्रा इक्षिता चौहान एवं खेल प्रमुख छात्र वंश लोहान के साथ सोनी खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी। विद्यालय निदेशिका शांति दुबे द्वारा ‘दुबे वाटिका’ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रमनीत स्वरूप ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies