News

26-03-2026 21:56:42

वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण, संतों व विशिष्ट अतिथियों की रही उपस्थिति...


दैनिक रुड़की

वृंदावन। वृंदावन के सेक्टर-32, रुक्मिणी विहार स्थित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण समारोह मंगलवार को गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से संत, विद्वान, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समारोह में मोहन भागवत, ब्रजेश पाठक, मोहन यादव, आरिफ मोहम्मद खान, स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती, साध्वी ऋतम्भरा तथा स्वामी अवधेशानंद गिरि सहित कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. अभिषेक वर्मा रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। मोहन भागवत ने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण की आवश्यकता बताई, जबकि साध्वी ऋतम्भरा ने आत्मचिंतन और सत्कर्मों को जीवन का आधार बताया। आरिफ मोहम्मद खान ने भारतीय संत परंपरा को ज्ञान और संस्कृति का केंद्र बताया।

इस दौरान मोहन यादव ने कहा कि ऐसे आश्रम सनातन संस्कृति के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मिजोरम का चापचार कुट (बाँस नृत्य) एवं युवाओं द्वारा हनुमान चालीसा की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूर्वोत्तर भारत व लेह-लद्दाख की झलकियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त किया।

स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपने संबोधन में समाज सेवा, त्याग एवं मानव कल्याण को संत परंपरा का मूल उद्देश्य बताया। आश्रम अध्यक्ष स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि आश्रम सनातन धर्म सेवा व सांस्कृतिक जागरूकता के लिए समर्पित रहेगा तथा भविष्य में अन्य शहरों में भी विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अक्षय प्रताप सिंह, अरविंद कश्यप, सौरभ सिंघल, एस.एन. गोयल, कमल सैनी, रोमा सैनी, निरोत्तम योगी, विकास गिरी व सौरभ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies