News

26-03-2026 17:17:48

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा ने मोहा शहरवासियों का मन...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, गंगा घाट पर श्री रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भगवान श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा और दिन भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल माता दुर्गा के विशेष पूजन के साथ हुआ। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक माता को स्नान कराया, जिसके उपरांत विश्व शांति और लोक कल्याण के लिए भव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। भगवान के बाल स्वरूप का दूध, दही, शहद और घी से पंचामृत स्नान कराया गया। स्नान के पश्चात प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया और भव्य आरती उतारी गई। इस दौरान भजन-कीर्तन के प्रवाह ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। इसके बाद मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण भगवान श्री राम का दरबार और बाल रूप में प्रभु की मनमोहक झांकियां बनी रही। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर सिविल लाइंस, रुड़की टॉकीज, प्रेम मंदिर, अनाज मंडी और पुरानी तहसील से होते हुए पुनः श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल उपस्थित रहे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष सरीन, सेक्रेटरी प्रमोद जौहर और पंडित राम गोपाल पाराशर, प्रदीप पृथी, राकेश खन्ना, विजय सेठी, चांदनी, दीक्षा, धारा, सरिता गोयल, नीता गोयल, अनीता, बाला रानी, मधु, सरल संयुक्त, सुमन, गीत, अशोक अरोड़ा, दमन सरीन, गगन सरीन, और अरविंद कश्यप सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies