
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। गंगनहर पुलिस द्वारा नाबालिका के साथ कुकर्म करने के आरोपी को धर दबोचा है।आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना कोतवाली गंगनहर पर वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया की साकिर पुत्र तासीन निवासी ग्राम रसूलपुर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार द्वारा उसकी नाबालिक लडकी उम्र 14 वर्ष को बहला फुसलाकर बलात्कार किया गया है। घटना की संवेदनशीलता देखते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिये गये जिस आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा तत्काल टीम का गठन करते हुये अभियुक्त साकिर की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गयी जो लगातार फरार चल रहा था। आरोपी साकिर ग्राम रसूलपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक करुणा रौकली, कोतवाली गंगनहर,कांस्टेबल नितिन और अर्जुन शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies