
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सिविल लाइन स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सिविल लाइन मंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सम्मान में एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें जिन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है।
मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी ने कहा कि प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री के रूप में जो जिम्मेदारी मिली है, वह पूरे रुड़की क्षेत्र के लिए बड़े सम्मान और खुशी की बात है। वहीं, मंडल उपाध्यक्ष गगन सरीन ने मंत्री प्रदीप बत्रा को बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में जुटने के लिए आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, रश्मि चौधरी, सतीश, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, अरविंद गौतम, पार्षद आकाश जैन, टेक वल्लभ, विनीत कुमार, अभिषेक सरीन, संजय त्यागी आदि।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies