
दैनिक रुड़की राहुल सक्सेना):::
रुड़की। हरिद्वार स्थित वैष्णो देवी माता लाल देवी मंदिर ट्रस्ट में नवरात्र के पावन अवसर पर विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रतिदिन पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन भक्त दुर्गा दास के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
सोमवार को नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
इसी क्रम में हरिद्वार विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास के नेतृत्व में मुख्य अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
मदन कौशिक ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां भगवती की आराधना से प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति का संचार होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हेमंत थपलियाल एवं पंडित हीरा बल्लभ जोशी सहित हरिद्वार नगर निगम के पार्षदगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मां के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने भी विशेष पूजा-अर्चना कर देश और समाज की खुशहाली की कामना की।
नितिन गौतम ने कहा कि मां स्कंदमाता की पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और समाज में शांति व समृद्धि आती है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नवरात्र पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने का आह्वान किया। अंत में मंदिर के संचालक भक्त दुर्गा दास ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें मां की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies