दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। ईद के अवसर पर ईदगाह परिसर में आयोजित विशाल दंगल का उद्घाटन पूर्व मेयर गौरव गोयल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का होना बेहद जरूरी है और खेल इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज युवाओं का रुझान तेजी से खेलों की ओर बढ़ रहा है, जिसमें कुश्ती और दंगल का विशेष महत्व है। दंगल युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है और उनमें जोश, अनुशासन व आत्मविश्वास का संचार करता है। उन्होंने दंगल में आए पहलवानों का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

दंगल का संचालन इरशाद पहलवान और मासूम पहलवान द्वारा किया गया। इस दौरान भालू पहलवान, राजू पहलवान, संजय पहलवान, इमरान पहलवान और सोनू भाई ने अपने शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कलीम खान, पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, सभासद मोहम्मद जीशान, फुरकान आलम, मुमताज अहमद उर्फ लूसा, कोच मनीराज, अब्दुल गफ्फार और साजिद कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies