News

24-03-2026 18:28:59

अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर वन गुर्जर बस्ती में भव्य आयोजन, जुटे गणमान्य लोग

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सिद्ध स्रोत स्थित वन गुर्जर बस्ती में 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्रानंद महाराज उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चौधरी राजेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार ने शिरकत की। कार्यक्रम में निपेन्द्र चौधरी, प्रमोद चेयरमैन (दूध संघ हरिद्वार), रोशन दिन, बाबू खटाना, विकास खटाना, प्रधान सफी लोधा, मीर हमजा, मुमताज लोधा, गनी कसाना, के.पी. तोमर, प्रो. सुशील भाटी और कर्नल देवानंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि स्वामी यतिश्रानंद महाराज ने अपने संबोधन में गुर्जर समाज की एकता और उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज ने हमेशा देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं विशिष्ट अतिथि चौधरी राजेंद्र सिंह ने भी समाज को संगठित रहकर शिक्षा और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा के माध्यम से समाज के उत्थान पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने और समाज को नई दिशा देने का संदेश दिया।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies