
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर में स्टील गार्डर पुल के सामने बनी सड़क के क्षतिग्रस्त होने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी एवं अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने मौके का निरीक्षण कर सड़क की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त की।और सम्बंधित विभाग को जर्जर सड़क का निमार्ण कार्य कराने की मांग की है।
पिरान कलियर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन इसके बावजूद मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे स्थानीय जनमानस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि पुल के पास बनी सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और उसमें लगे सरिये बाहर आ गए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 
उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दरगाह में आने वाले हजारों जायरीन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में इसकी अनदेखी गंभीर लापरवाही है।महंत शुभम गिरी और मौसम अली ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल पुल के पास वाली सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।इस दौरान सपा नेता हाजी खालिद, शाहरुख मलिक, शमीम अहमद समेत अन्य कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies